Rajni-Mishra

अमिताभ बच्चन के शो KBC यानी कौन बनेगा करोड़पति जो भारतीय टेलीविज़न के सबसे बड़े शोज में से एक है। और इसी शो में बिहार के आरा की रहने वाली एक बहू रजनी मिश्रा ने 50 लाख रुपए जीत लिये हैं। और 75 लाख के सवाल पर जा कर वो अटक गईं। जिसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर दिया।

रजनी ने अपने गेम को क्विट कर जब 75 लाख के सवाल का उत्तर दिया, जो की गलत था। रजनी ने उत्तर में जोहान्सबर्ग बताया। रजनी मिश्रा ने अमिताभ बच्चन के सामने बहुत बढियां खेल खेला और गेम के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी उनकी काफी प्रशंसा की।

बता दें कि रजनी फिलहाल पं बंगाल के दुर्गापुर में अपने इंजीनियर पति के साथ रह रही हैं। रजनी के हॉट सीट पर पहुंचते ही आरा शहर समेत भोजपुर जिले के लोगों में भी उत्सुकता बढ़ गयी थी। इसका प्रसारण गुरुवार, 8 सितंबर की रात हुआ और गेम क्विट करने के साथ ही गुरुवार का गेम समाप्त हो गया।

आपको बता दें कि रजनी मिश्रा हॉट सीट पर किस सवाल पर फांसी थी ? उक्त सवाल था- किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकिपॉक्स का पहला मामला आया था? इसमें चार विकल्प थे- जोहान्सबर्ग, कुआलालुम्पुर, टोकियो व कोपेनहेगेन। इसका उत्तर कोपेनहेगेन होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *