nitin-gadkari

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बच्चियों की पढाई के साथ साथ बिहार के हर गाँव को शहरों से जोड़ने का काम किया है। बिहार सरकार, केंद्र की सहायता से बिहार की कनेक्टिविटी को और भी सुगम बना रहा है। इसी बीच फिर से उत्तर बिहार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सौगात ये है कि सीवान के मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, चकिया-सीतामढ़ी के भीठामोड़ होते नेपाल में समाप्त होने वाला राम जानकी मार्ग अब 4 लेन का होगा। बिहार से नेपाल को जोड़ने वाले इस सड़क की बिहार में कुल लम्बाई 243 किमी है।

आपको बता दें कि इससे पहले इस सड़क का निर्माण दो लेन होना था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पत्र लिखकर इस सौगात की जानकारी दी। बता दें कि इस राम-जानकी मार्ग की शुरुआत यूपी के आयोध्या से हो रही है। इस परियोजना पर कुल दो हजार करोड़ खर्च होना है। बिहार में यह सड़क सीवान के मेहरौना सीमा में प्रवेश करेगी।

इसके आगे सारण जिले के मशरक से गंडक नदी पर सत्तर घाट पुल होते हुए मोतिहारी जिले के मेहसी की ओर पहुंचेगी। फिर मेहसी से यह सड़क शिवहर होते हुए सीतामढ़ी में प्रवेश करेगी और और फिर जनकपुर तक जाएगी। नेपाल की सीमा से अंतरराष्ट्रीय सीमा शुरू हो जाती है, इसलिए नेपाल में पड़ने वाली सड़क का निर्माण नेपाल सरकार कराएगी। सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI की ओर से होगा।

बता दें कि राम-जानकी पथ में सीवान जिले के दो स्टेट हाइवे को शामिल किया गया है। SH-47 गोपालगंज मोड़ से लेकर मेहरौना तक और SH-73 जो वैशाखी से बाइसकट्ठा गांव तक 72 किलोमीटर का सड़क क्षेत्र जिले की परिधि में आएगा। केंद्र के पैकेज के तहत बनने वाली इस सड़क में सिर्फ 90 किमी सड़क 4 लेन वाली होगी। बाकि 150 किमी 2 लेन वाली सड़क के रूप में प्रस्‍तावित थी। जिसके लिए 4-लेन करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। सड़क में मेहरौना से सीवान तक लगभग 40 किमी लम्‍बाई में 4-लेन सड़क निर्माण के लिए एलाइनमेंट तय हो चुका है।

भू-अर्जन प्रक्रिया प्रसाशन द्वारा चल रही है। पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, ‘राम-जानकी मार्ग को फोर लेन करने के लिए 22 नवम्बर 21 को पत्र लिखा गया था। इस सड़क के धार्मिक महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने 4 लेन की मंजूरी दे दी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *