vaccine

बिहार में नए साल पर कोरोना टीकाकरण का नया अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत साल के पहले महीने यानी जनवरी में 1 करोड़ 12 लाख टीके दिए जाएंगे। नए साल पर शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना टीका दिया जायेगा। साथ ही, 60 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों, हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को भी कोरोना टिका का बूस्टर डोज दिया जायेगा।

इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 3 जनवरी को 15-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण अभियान से होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने 30 दिसंबर को वीडियो प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक 15 से 18 वर्ष के 83.46 लाख किशोरों को कोरोना टीका की खुराक दी जाएगी।

वहीं, 60 साल या उससे अधिक उम्र के 18.92 लाख बुजुर्गों और 5.24 लाख हेल्थ वर्कर और 5.06 लाख फ्रंटलाइन वर्करों को भी कोरोना टीका की बूस्टर डोज दी जाएगी। बूस्टर डोज के तहत दिए जाने वाले ठीके का नाम केंद्र द्वारा अभी नहीं बताई गयी है।

बिहार में बीते गुरुवार को 132 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी। पटना और गया में संक्रमण में तेजी दर्ज की गयी। पटना में 60 नये कोरोना संक्रमित मिले जबकि गया में 46 नये संक्रमितों की पहचान हुई। वीडियो प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि ओमीक्रोन की पहचान को लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में जीनोम सिक्वेंसिंग राज्य में शुरू होगी। संक्रमित मरीजों के इलाज में टेली मेडिसन की भी सहायता ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *