adalatganj

पटनावासियों को आज कई सौगातें मिलने वाली हैं। दरअसल, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई शानदार परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें पटना स्टेशन से 440 मीटर सबवे का निर्माण, मंदिरी नाला का विकास, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निर्माण, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल का सौंदर्यीकरण, वीरचंद पटेल पथ एवं नेहरू मार्ग को जोड़ने वाले पथ का निर्माण, ई-टॉयलेट के निर्माण योजना का शिलान्यास शामिल है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जो सबसे आकर्षक निर्माण हुआ है, वो अदालतगंज तालाब का है। अदालतगंज तालाब परियोजना में बोटिंग, झूला, म्यूजिकल फाउंटेन लाइट, ओपन एयर थियेटर, फूड कोर्ट, वॉशरूम, टू और फोर व्हीलर पार्किंग के अलावा कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। लेजर शो भी इस तालाब का हिस्सा है। करीब 9.84 करोड़ रूपए की लागत से बना ये तालाब क्वालिटी टाइम को बिताने के लिए एक अच्छी जगह है।

इसके अलावा 9 जनसेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया जाएगा। जनसेवा केंद्र में स्थानीय वार्ड के लोगों को बिजली बिल, आधार कार्ड बनवाने, अलग-अलग तरह के प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा हासिल कर सकेंगे। इसके अलाव टैक्स भी यहाँ जमा होगा। मुख्यमंत्री इंटेलीजेंट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का भी शुभारंभ करेंगे। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत ये है कि क्यू आर कोड के जरिए कूड़ा उठाव की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *