water park

रंगों का त्योहार होली नजदीक आ रहा है। इसके आते हीं लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगता है। युवाओं में होली आने से पहले एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए पटना के ऐक्वा पार्क में होली रंगीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ एक साथ हजारों की संख्या में युवक-युवतियां पहुचें और होली के गानों पर खूब ठुमके लगाएं।

पार्क के सभी स्विमिंग पुल रंगों से भड़ा दिखा, जिसमें लोग खूब मजे से एक साथ नाचते हुए और रंगों से नहाते भी नज़र आ रहे थें। इस कार्यक्रम में मटका कांटेस्ट भी रखा गया था। पार्क में एन्जॉय कर रहे लोगो के लिए अंदर खाने पीने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। इस पार्क में सबसे खास चीज़ थी ‘मोहब्बत का शरबत’ जिसे रूह अफजा और तरबूज के साथ कई और चीजों को मिलाकर बनाया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के गोल्डन मैन कहे जाने वाले “प्रेम सिंह” को बुलाया गया था। बता दें कि कोरोना के कारण दो साल के बाद इस बार होली को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पिछले 2 सालों से होली के वक्त अनेक तरह की पाबंदियां थी। लोग अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे थें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *