heat

पिछले दिनों आसनी तूफान के कारन बिहार वासियों को धुप, लू और उमस से कुछ दिनों के लिए राहत मिली थी। लेकिन अब तूफान का असर खत्म हो चूका है और बिहार में गर्मी अपने चरम सिमा पर जा रही है। आज बिहार के 28 जिलों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। प्रचंड गर्मी के कारण पटना सहित राज्य के 28 जिलों में आसमान से आग बरसने जैसे हालात बने हुए हैं।

इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधान किया है। राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार कर चुका है, अब यह पारा 45 डिग्री तक पहुंचे वाला है। इस प्रचंड गर्मी को लेकर सेहत पर भी काफी प्रभाव पड़ने की आशंका है। जिसे लेकर लोगों को अपने सेहत का भी ध्यान रखना जरुरी है।

पटना सहित आस पास के जिलों में सोमवार की सुबह से पारा चढ़ा है। तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम भागों के एक दो स्थानों एवं उत्तर पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री बक्सर एवं औरंगाबाद में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हवा और ट्रफ रेखा के प्रभाव से अगले 24 घंटे में राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर जिले के एक दो स्थानों पर गरज एवं आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान राज्य के बाकी हिस्से पूरी तरह से शुष्क होंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *