Vaishali-Firing-Case

पिछले दिनों बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड से जहां पूरा देश हैरान है, वहीं पुलिस और सरकार पर जनता के सवालों का दबावों बनता जा रहा है। अब इसी बीच बेगूसराय सीरियल फायरिंग के बाद बिहार के दूसरे जिले एक बार फिर से एक ऐसी ही वारदात सामने आई है। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय के गोलीकांड की तरह ही एक और गोलीकांड सामने आया है।

वैशाली जिले के हाजीपुर में रविवार, 18 सितंबर की देर रात हाजीपुर के मड़ई रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके पुरे इलाके में खलबली मचा दी है। गनीमत ये रही कि इस वारदात में किसी की मौत की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। और गोलीबारी करते हुए बाइक सवार अपराधी राजेंद्र चौक की तरफ भाग निकले।

जिसके बाद वैशाली पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। हाजीपुर से मिल रही जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार दो अपराधी पासवान चौक की तरफ से शहर में दाखिल हुए और चलती बाइक से गोलीबारी शुरू कर दी। बाइक सवार अपराधी अपनी बाइक भागते रहे और चलती बाइक से गोली बरसाते रहे। इस दौरान अपराधियों ने आधे किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। इस गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। इस गोलीकांड की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने गोली चलने और अपराधियों के भागने के रस्ते पर जांच शुरू की है।

लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में हाजीपुर नगर थाना पुलिस के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने हवाई फायरिंग की है। इसमें किसी व्यक्ति को टारगेट नहीं किया गया है। इलाके में सरकारी और निजी तौर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है। जिससे अपराधियों की पहचान की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि पिछले 13 सितंबर को बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने बछवारा से चकिया तक लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तक सीरियल फायरिंग की। इस दौरान अपराधी आने जाने वाले राहगीरों को निशाना बनाते रहे। बेगूसराय की वारदात में 10 लोग लोग गोली लगने से जख्मी हो गए थे और चंदन कुमार नामक एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस कांड में अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सीसीटीवी में चिन्हित दो बदमाश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *