Liquor

शरबबंदी को लेकर बिहार सरकार काफी ज्यादा सख्त हैं। लेकिन फिर भी आये दिन बिहार में शराब की बरामदी की जा रही है। इसी बीच बिहार गोपालगंज जिले से असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर को 8 कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान सहायक आयकर आयुक्त की कार से शराब 8 कार्टन बरामद की।

असिस्टेंट कमिश्नर दिल्ली से बिहार के छपरा जिले जा रहे थे। जहां दारू पार्टी होने वाली थी। लेकिन इस दारू पार्टी से पहले ही उत्पाद विभाग ने असिस्टेंट कमिश्नर को शराब से साथ यूपी बॉडर पर पकड़ लिया है। बॉडर पर चेकिंग के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर का ड्राइवर भी पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार, 18 जुलाई को बिहार-यूपी बॉर्डर के बलथरी चेक पोस्ट के समीप एक कार से 8 कार्टन शराब बरामद की।

शराब बरामद कार में सवार असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर राजेश अंकित और ड्राइवर मुजेंद्र को गिरफ्तारी की गयी। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उनके कब्जे से भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र भी जब्त किया गया है। पहचान पत्र पर वैधता की अवधि 10 अप्रैल 2023 अंकित है। सूत्रों के मुताबिक असिस्टेंट इनकम टैक्स कमिश्नर अपने दोस्तों के साथ दारू पार्टी के लिए ये शराब दिल्ली से छपरा लेकर जा रहे थे।

बता दें कि उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जलालपुर समेकित चेकपोस्ट बलथरी पर टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान यूपी की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आठ कार्टन विदेशी शराब वाहन की डिक्की में छुपा कर रखी हुई मिली। उसे बरामद करते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आयकर विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वे दिल्ली में कार्यरत हैं। शराब दिल्ली से छपरा लेकर जा रहे थे। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *