दुष्कर्म

इन दिनों वैशाली में हुए नाबालिक के साथ गैंग रपे का मामला काफी तूल पकड़ रहा है। बॉयफ्रेंड के सामने ही दरिंदों ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इंटरनेट पर वायरल होने के बाद ये मामला पुलिस के सामने खुला है। लेकिन अभी तक पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा नहीं है। वैशाली जिले के जंदाहा में बॉयफ्रेंड के सामने नाबालिग से गैंगरेप करने वाले पांचों आरोपी 2 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

इससे लेकर जिला एसपी मनीष कुमार ने एसआईटी (SIT) की टीम बनाकर जांच करने के लिए कहा है। एसपी ने ये भी कहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल वैशाली पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड आरोपी अमोद कुमार दास के पिता और छोटे भाई को हिरासत में ले रखा है। और दोनों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि 8 सितंबर को 9वीं की छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वह अपने प्रेमी से मिलने सुनसान जगह पहुंच गई। तभी गांव के ही अमोद कुमार दास ने अपने दोस्तों के साथ उसे बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। गांव में बदनाम करने और पुलिस को बुलाने की धमकी देकर सभी ने नाबालिक साथ गैंगरेप किया। और साथ ही इस पूरे घटना का इन्होने वीडियो रिकॉर्ड भी किया। और जब लड़की घटना स्थल पर बेहोश हो गई तो सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

फिर गैंग रेप के का वीडियो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिस्के बाद 11 सितंबर को वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा। जिसके बाद ये पूरा मामला पुलिस के सामने आया। और फिर पुलिस की टीम द्वारा इस मामले की जांच शुरू की गयी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि लड़की और उसके प्रेमी को कुछ युवक घेरे हुए हैं। वे उसके कपड़े लिए हुए हैं। लड़की और उसका प्रेमी छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं है। और फिर आरोपियों द्वारा लड़की के साथ एक एक कर सभी रपे करते हैं। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद वैशाली क्षेत्र में हंगामा हो गया था।

नाबालिक की चाची ने बताया कि लड़की के मम्मी-पापा यहां नहीं थे। वो लोग काम करने गए थे। जब वीडियो सामने आया तब हम लोगों को इस मामले का पता चला। वहीं चाचा का कहना है कि वह स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में बजरंग बली का मंदिर है, वही से उसे हथियार के बल पर उठा लिया गया। वो 9वीं में पढ़ती है। वीडियो वायरल हुआ तो हमें पता चला। कुछ लोगों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए परिवार के लोगों पर दबाव भी बनाया।

पुलिस मुख्य आरोपी अमोद कुमार दास समेत उसके पांच दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। इसलिए पुलिस आरोपियों के परिवार पर दबाव बना रही है कि आरोपी सरेंडर कर दें। वैशाली एसपी मनीष ने एसआईटी टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल करने का निर्देश दे दिया है। वैशाली एसपी मनीष कुमार ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा दिलाया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *