Gopalganj-News

बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खराब सामने आ रही है। जहां एक परिवार वालों ने मिल कर एक 22 वर्षीय लड़के की जम कर पिटाई कर दी है। गोपालगंज से आ रहा यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। जहां लड़की के घरवालों ने पहले लड़की को धमकाकर लड़के को घर बुलवाया। और फिर उसे कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह से पीटा।

22 वर्षीय लड़के की पिटाई लड़की के घरवालों ने इतनी की है कि लड़के का हालत गंभीर बताया जा रहा है। लड़की के घर वालों ने पिटाई से जख्मी प्रेमी को चोर बताकर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि प्रेमी लड़के की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी देख रेख के लिए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है।

बता दें कि जख्मी युवक मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव निवासी जितेश दुबे बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जितेश का एक लड़की से काफी दिनों से संबंध था। दोनों परिजनों से छुप-छुपकर मिला और फोन पर बातें भी किया करते थे। इसी बीच दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में प्रेमिका के परिजनों को पता चल गया।

इधर युवक की मां मीना देवी ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के परिजनों ने दबाव देकर कल शाम पहले उनके बेटे को अपने घर बुलाया। फिर युवक को घर में बंद कर जमकर पिटाई की गई। पिटाई से घायल युवक की स्थिति गंभीर हो गई, जिसे देख प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

इसके बाद फिर चोरी के आरोप में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी अवस्था में युवक को बरामद किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि देर रात फोन कर घर में चोर घुसने की जानकारी दी गई थी। पहुंचने पर युवक को जख़्मी अवस्था में पाया गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। और पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *