lalu yadav

देश के बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले यानी डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी में बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज 5 साल की सजा सुनाई गई है। 5 साल की सजा के साथ उन्हें 60 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। पिछले दिनों लालू को रांची की CBI के विशेष अदालत में उन्हें करार दिया गया था। जिसके बाद कोर्ट द्वारा 21 फरवरी का डेट दिया गया था सुनवाई के लिए। जिसके बाद आज, 21 फरवरी को हुई सुनवाई में जज एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा का ऐलान किया। फिलहाल लालू रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।

बता दें कि, लालू समेत 38 दोषियों को इस केस में कोर्ट ने 15 फरवरी को दोषी करार दिया था। अधिवक्ता का कहना है कि सजा की आधी अवधि पूरी हो गई है इसलिए लालू को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की उम्मीद है। सजा के ऐलान के पहले लालू की तबीयत और बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया। सुबह लालू यादव का ब्लड शुगर 160 पहुंच गया जो सामान्य स्थिति में खाली पेट में 110 होना चाहिए। दूसरी ओर उनका ब्लड प्रेशर 150/70 पर पहुँच गया है।

बता दें कि मीडिया ने जब कोर्ट के इस सुनवाई के बारे में राजद सुप्रीमो के छोटे बेटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से बात की तो उन्होंने कहा कि “मैं इस सुनवाई पर कुछ नहीं कहना चाहता। यह आखरी फैसला नहीं है। अभी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का बाकि है।”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *