Duranto-Express

सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही बिहार ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे बिहार के पीछे उसकी कामयाबी नहीं बल्कि बिहार में हो रही लूटपाट और अपराधिक घटनाएं हैं। जिस कारण ट्विटर पर बिहार ट्रेंड कर रहा है। बिहार में घट रहे आपराधिक मामलों के साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा की पोल भी खुल गयी है। एक तरफ जहां बिहार में अपराध बढ़ रहा है वहीं प्रीमियम ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था शून्य दिखती नजर आ रही है। क्योंकि, पटना शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस में सामान चोरी की वारदात सामने आयी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार जैसे ही पटना जंक्शन से पटना शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन खुली वैसे ही चोर किसी यात्री का सामान चोरी कर सालिमपुर स्टेशन के पास चैन पुलिंग कर उतर भागे। बता दें कि यह ट्रेन पटना से सीधे जसीडीह रुकती है और इसके बीच ट्रैन का कोई भी स्टॉपेज नहीं है। लेकिन चोरों ने बीच में ही चैन पुल्लिंग कर भाग निकले।

इधर इस मामले को लेकर आरपीएफ ने बताया कि ट्रेन में चोरी के मामले की अबतक बख्तियारपुर रेल थाना में किसी यात्री ने शिकायत दर्ज नही कराई है। हालांकि आरपीएफ ने इस चोरी के मामले की पुष्टि की है। वहीं, रविवार, 16 अक्तूबर को दुरंतो में चोरी की घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने मामले के बारे में जानकारी ली। और यात्री से सामान के हुलिए के बारे में पूछताछ की।

https://twitter.com/youngindia_t/status/1581871944894271489?s=20&t=bAIUdXblpKVTqkYpph-3kw

यात्रियों ने बताया कि चोर पटना से चढ़ा था और चोरी के बाद चैन पुलिंग कर भाग निकला है। बख्तियारगंज रेलवे थाने पर अब तक शिकायत न आने से आरपीएफ अधिकारियों ने संभावना जताई है कि यात्री ने संभवत: जसीडीह में इसकी शिकायत की होगी।

आपको बता दें कि इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि ट्रेन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। और मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच आपको यह बता दें कि रविवार, 16 अक्टूबर की रात पटना से आगे निकली 12274 नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस में 20 हथियारबंद लुटेरों ने लूटपात की वारदात को अंजाम दिया।

दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस में 20 हथियारबंद लुटेरों ने लूट के बाद चैन पुलिंग कर फरार हो गए। लगातार ट्रेन में लूटपाट की घटनाओं से ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *