Allahabad-University

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) अब में जल्द ही विभिन्न भाषाओं की भी पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसमें अंग्रेजी के साथ साथ फ्रेंच, रूसी, जर्मन, मंदारिन, मध्य ईरानी और तिब्बतिय भाषा की पढ़ाई होगी। क्योंकि जल्द ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लैंग्वेज लैब (भाषा प्रयोगशाला) की स्थापना होने जा रही है।

यूनिवर्सिटी की PRO डॉ. जया कपूर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में दक्षता पाठ्यक्रमों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नई शिक्षा नीति में छात्रों को कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में कुशल बनाने पर जोर दिया गया है। इसका मकसद छात्रों में सर्वांगीण कौशल विकास करना है। लैंग्वेज लैब के विकास पर कुलपति द्वारा विशेष बल दिया जा रहा है और इस दिशा में कार्य प्रगति पर है। विभिन्न भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्तियों के साथ अब इस प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। नए सत्र में हम विभिन्न भाषाओं की लैब ट्रेनिंग भी देंगे।”

पूर्व में भारतीय और विदेशी भाषाओं के कई पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा थे। इनमें अंग्रेजी विभाग में फ्रेंच, रूसी और जर्मन में डिप्लोमा, संस्कृत विभाग में मंदारिन, पहलवी (मध्य ईरानी) और तिब्बती, हिंदी विभाग में बांग्ला, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मराठी के कोर्स शामिल थे। भाषा विभागों के प्रमुखों और इनमें से प्रत्येक विभाग के कुछ और संकाय सदस्यों के साथ एक समिति का गठन किया गया है। इसके संयोजक संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *