मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रुप डी के 708 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के ऑफिसियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप डी के इन पदों में से कुछ पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं कुछ पदों पर इंटरव्यू के जरिए सिलेक्शन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख- 13 नवंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 28 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 28 दिसंबर 2021
पदों का विवरण
ड्राइवर – 69 पद
वॉचमैन/ मेंटर/वाटर कैरियर – 475 पद
माली – 51 पद
स्वीपर – 113 पद
योग्यता
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन के मुताबिक ड्राइवर के पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों के पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अन्य सभी पदों पर 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदकों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होना चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 216.70 रुपये है। OBC, SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 116.70 रुपये है। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा की जा सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने इक्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जायें।
इसके बाद वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जायें।
इस सेक्शन में ‘Click Here – Online Application Forms/ Admit Cards’ वाले लिंक पर क्लीक करें।
जिसके बाद ‘To filling up vacancies of Class-IV employee’ वाले लिंक पर क्लीक कर के खुद को रजिस्टर कर फॉर्म भरे।
Class IV Posts Form – Direct Link
ऑफिसियल नोटिफिकेशन
https://mphc.gov.in/PDF/web_pdf/RE/Corrigendum%20419%20Exam%202021%2017112021.pdf
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़ें।
