10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कर चुके उम्मीदवार के लिए सरकारी कंपनी में नौकरी करने का बेहतरीन मौका आया है। सरकार की महारत्न कंपनी कही जाने वाली कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर योग्य उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार 28 मई, 2022 तक अपना एप्लिकेशन सबमिट कर सकते हैं।
पदों का विवरण
933 नॉन एग्जीक्यूटिव पद
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देहरादून (उत्तराखण्ड), दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), गोवा, गुजरात, जोधपुर (राजस्थान), चेन्नई और कराईकल (तमिलनाडु और पुदुचेरी), असम, अगरतला (त्रिपुरा), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और बोकारो (झारखण्ड) में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर टेक्निशियन और अन्य के पदों पर भर्ती की जानी है।
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों के लिए कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, जूनियर टेक्निशियन पदों के लिए कैंडिडेट को हाई स्कूल और सम्बन्धित ट्रेड में सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
आवेदन के दौरान कैंडिडेट को आवेदन के साथ 300 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा।
एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए शुल्क माफ है।
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवार को ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा।
इसके बाद करिअर सेक्शन में जायें।
उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद वह अपना आवेदन भर कर सबमिट कर दें।
ऑनलाइन अप्लाई
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
