lata mangeshkar

पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित होने के कारण स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। पिछले दिनों डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार हुआ था। लेकिन 92 साल की उम्र में कोरोना और निमोनिया से 29 दिन जंग लड़ने के बाद आखिरकार रविवार सुबह 8:15 बजे के करीब भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन हो गया।

लता जी के निधन के बाद पूरा देश शोक मग्न है। लता जी के निधन पर पूरे देश भर में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। साथ ही पूरे देश भर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा। बता दें कि पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता जी का इलाज चल रहा था। उन्हें कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था।

लता जी का पार्थिव शरीर धूप है 1:00 बजे प्रभु कुंज स्थित उनके घर पहुंचा। जहां आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार आज शाम 6:30 बजे के करीब शिवाजी पार्क के श्मशान में किया जाएगा। लता जी के निधन के बाद देश सहित पूरी दुनिया शोक में है और लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 5:00 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करने का फैसला लिया है। जिसकी जानकारी खुद नरेंद्र मोदी ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।

स्वर कोकिला लता जी के निधन की खबर मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गोवा में अपनी वर्चुअल रैली को निरस्त कर दिया। साथ ही उनके सम्मान में भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया।

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिवाजी पार्क पहुंचकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था का जायजा लिया। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और सचिन तेंदुलकर ने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर लता जी के अंतिम दर्शन किए। इनके साथ साथ बॉलीवुड के कई गीतकार तो कई बॉलीवुड स्टार्स लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे।

आपको बता दें कि लता जी लगभग 2 साल से घर से नहीं निकली थी वे कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए कुछ संदेश दिया करती थी। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण भी ज्यादातर समय अपने कमरे में गुजारना पसंद करती थी। उनके घर से एक स्टाफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोनावायरस आने के बाद उनका टेस्ट कराया गया, जिसके बाद 8 जनवरी को लता जी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाने के बाद आज भले ही लता जी हम सबके बीच ना रहीं हों, लेकिन उनके द्वारा गाए हुए गाने उनकी याद बनकर हमारे जहन में जिंदा रहेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *