Darlings-Teaser

आलिया भट्ट की अपनी पहली प्रोडक्शन की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत कर दी हैं। मंगलवार, 5 जुलाई को फिल्म की पहली झलक सामने आ गयी है। Netflix India ने ‘Darlings’ फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। यह फिल्म आलिया की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अलिया की लगातार कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें मच अवेटेड ‘ब्रह्मास्त्र’ का नाम भी शामिल है। लेकिन इससे पहले अलिया की फ़िल्मफिल्म ‘डार्लिंगस’ रिलीज़ होने वाली है।

डार्क कॉमेडी वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावे शेफाली शाह (Shefali Shah), विजय वर्मा (Vijay Verma) और रोशन मैथ्यू (Raushan Methew) का भी अहम भूमिका है। Netflix India ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या एक मेंढ़क और बिछू दोस्त हो सकते हैं?, डार्लिंग्स, 5 अगस्त को देखें, केवल नेटफ्लिक्स पर।”

फिल्म की कहानी की बात करें तो बता दें कि ‘डार्लिंग्स’ एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा है, जो एक माँ-बेटी की जोड़ी के जीवन की पड़ताल करती है। जो मुंबई में अपनी जगह खोजने की कोशिश करती है। सभी बाधाओं से लड़ते हुए असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार की तलाश करती है। फिल्म में, शेफाली शाह, आलिया की मां की भूमिका निभा रही हैं। जबकि विजय आलिया के पति के भूमिका निभाते दिख रहे हैं।

‘डार्लिंग्स’ से एक निर्माता के रूप में आलिया भट्ट की पहली फिल्म है। वह अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण हुआ है।

बता दें कि शादी और प्रेग्नेंसी के बाद, ‘डार्लिंग्स’ आलिया की पहली ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन होने जा रही है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *