आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शेफाली शाह (Shefali Shah) और विजय वर्मा (Vijay Varma) की मच अवेटेड फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) का इंतजार अब जा कर खत्म हुआ है। आलिया भट्ट और शेफाली शाह की मच अवेटेड फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का कुछ दिनों पहले टीज़र रिलीज हुआ था। और अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। जिसका इंतजार प्रशंसकों को काफी समय से था। फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी पर बेस्ड फिल्म है।
बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म की निर्माता भी हैं। और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म !!! इतना उत्साहित नर्वस रोमांचित भावनात्मक इसे आपके साथ साझा करने के लिए !!!!” बता दें कि नेटिज़न्स को यह ट्रेलर पसंद आ रहा है। आलिया की ये डार्क कॉमेडी फिल्म 5 अगस्त को रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस से भरा है। ट्रेलर की शुरुआत होती है हमजा (विजय वर्मा) से, जो अपनी पत्नी बदरुनिशा (Alia) से बेहद प्यार करता है। मगर उसे छोड़कर जा रहा है। बदरुनिशा पुलिस के पास अपनी मां के साथ जाती हैं और मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराती है। मगर कहानी में सस्पेंस ये है कि हमजा मिसिंग नहीं है बल्कि बदरुनिशा ने उसे किडनैप कर रखा है। पति को रस्सी से बांधकर हमजा को खूब टॉर्चर करती है। अपने सारे जख्मों का बदला लेती नजर आती हैं।
आपको बता दें कि जस्मीत के रीन के निर्देशन में बनी ‘डार्लिंग्स’ से आलिया भट्ट प्रोडक्शन फील्ड में डेब्यू कर रही हैं। गौरी खान, आलिया भट्ट, गौरव वर्मा इसके प्रोड्यूसर्स हैं। आलिया के अलावे डायरेक्टर जस्मीत के रीन का ये डेब्यू प्रोजेक्ट है। यह फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। मूवी में आलिया भट्ट ‘बदरु’ के रोल में हैं। शेफाली शाह आलिया की मां बनी हैं। विजय वर्मा ‘हमजा’ का किरदार निभा रहे हैं। जो आलिया भट्ट के पति रहते हैं। फिल्म में रोशन मैथ्यू, राजेश शर्मा, विजय मौर्या भी अहम रोल में नजर आएंगे।
