Delhi-Crime-Season-2

दिल्ली क्राइम के सीजन वन के सक्सेस के बाद एक बार फिर से शेफाली शाह (Shefali Shah) दिल्ली क्राइम सीजन 2 (Delhi Crime Season 2) लेकर आ रही हैं। जिसका टीज़र कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ किया गया था। और अब दिल्ली क्राइम सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार की कहानी एक मल्टीपल मर्डर केस पर बेस्ड है। DCP वर्तिका के रोल में शेफाली शाह एक बार फिर इस सीरीज में लौट आई हैं।

शेफाली शाह अभिनीत दिल्ली क्राइम सीजन 2 के नए ट्रेलर में शेफाली डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आ रही हैं। और इस बार की कहानी दिल्ली में हुए कई हत्याओं के ऊपर निर्धारित है। और इसमें DSP वर्तिका और उनकी टीम एक ऐसे हत्यारों की तलाश में है जिसकी अपने पीड़ितों की हत्या करने की ट्रेडमार्क शैली है।

वर्तिका के साथ उसकी सहयोगी नीति सिंह (Rasika Duggal) और भूपेंद्र सिंह (Rajesh Tailang) हैं। इनके अलावे आदिल हुसैन (Adil Hussain), अनुराग अरोड़ा (Anurag Arora), सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) और गोपाल दत्त (Gopal Dutt) भी पहले सीजन की तरह ही इस बार भी नजर आयेंगे। यह सीरीज 26 अगस्त को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *