dybbuk-movie

Hollywood की सबसे डरावनी फिल्म ‘The Conjuring’ जिसने भी देखा है उसने कसम खाया कि इसके आने वाले आगे के पार्ट वो अकेला नहीं देखेगा। वैसे ही अगर आप भी हॉरर फ़िल्में देखने के शौक़ीन हैं और चाहते हैं कि बॉलीवुड में भी ‘The Conjuring’ टाइप का हॉरर-थ्रिलर फ़िल्में बने तो आपका इंतज़ार खत्म हुआ। जी हां, इमरान हाशमी और निकिता दत्ता की फ़िल्म ‘डिबुक- द कर्स इज़ रियल’ (Dybbuk- The Curse Is Real) आप ही के लिए बना है।

इस फ़िल्म का टीज़र पिछले दिनों रिलीज़ किया गया था। 00:44 sec के इस टीज़र ने दर्शकों के बीच फिल्म के ट्रेलर को देखने की बेचैनी बढ़ा दी थी। फिल्म का रिलीज़ डेट टीज़र के साथ ही रिलीज़ कर दी गयी थी। यह फिल्म OTT Platform Amazon Prime Video पर 29 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी। और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। बुजिसे देख अब लोगों के बिच इस फिल्म को देखने की Curiosity बढ़ा दी है।

फिल्म का ट्रेलर देख कोई नहीं कह सकता कि फिल्म बॉलीवुड के पिछले हॉरर फिल्मों के जैसी है। फिल्म का ट्रेलर मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान रिलीज़ किया गया है। Dybbuk का ट्रेलर हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म की कसौटियों पर खरा उतरता है और लोगों के शरीर में सिहरन पैदा करता है। ट्रेलर में कुछ दृश्य चौंकाते हैं तो कुछ फ़िल्म के लिए उत्सुकता भी जगाते हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि ‘Dybbuk’ 2017 में आई मलयालम फ़िल्म ‘एज़रा’ की Official Remake है। फ़िल्म का निर्देशन निर्देशन Jay Krishnan ने किया है। फिल्म में Emraan और Nikita के साथ साथ Darshana Banik, Pranay Ranjan, Yuri Suri, Vivana Singh और Sudev Nair शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *