heropanti 2

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) का इंतज़ार फैंस को लंबे समय से था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर आउट किया है जिसमें इस फिल्म के किरदार के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट तारा सुतारिया (Tara Sutaria) नजर आने वाली हैं। वहीं, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) भी मुख्य भूमिका में हैं। हीरोपंती 2 इस साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होने जा रही है।

टाइगर ने इस फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर रिलीज़ करते हुए लिखा, “एक्शन, स्वैग और हीरोपंती सबको आती नहीं और मेरी जाती नहीं। ट्रेलर कल 12 बजे आएगा।” इस पोस्टर में टाइगर सूट पहने नजर आ रहे हैं और गाड़ी के बोनट पर बैठे हैं। वो कई बंदूकों से घिरे नजर आ रहे हैं। वहीं, खुद टाइगर श्रॉफ के हाथ में गन है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम “बबलू” है।

इस फील में तारा सुतारिया, “इनाया” का किरदार निभा रहीं हैं। आउट हुए पोस्टर में वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक भी पकड़ रखा है। टाइगर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “इनाया…द लेडी ऑफ द गेम। उसके अयाल से भयंकरता बहती है।”

इस फिल्म में जो विलेन का किरदार निभा रहे हैं, वो हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। लैला नाम से अपना किरादर निभाने वाले नवाज़ इस पोस्टर में आँखों में सुरमा लगाए काफी भयंकर रूप में नज़र आ रहें हैं। नवाज़ के बालों को अलग ही डिज़ाइन दिया गया है। टाइगर ने लुक आउट करते हुए कैप्शन लिखा, “कहते हैं लैला को डार्क वेब का मास्टर। क्या होगा जब करेगा वो मेरी हीरोपंती से मुक़ाबला।”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *