IIFA 2022 की शुरुआत बड़े ही धूमधाम के साथ हुई। यास द्वीप (Yas Island) पर अबू धाबी के एतिहाद एरिना (Etihad Arena) में यह एक पूरा फुल हाउस था क्योंकि बॉलीवुड ने हिंदी सिनेमा का जश्न मनाया था। यह एक शानदार आयोजन था, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) एक परफेक्ट होस्ट थे और इसी तरह शाहिद कपूर और नोरा फतेही का डुयेट परफॉरमेंस भी चार चाँद लगा रहा था।
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सरदार उधम (Sardar Udham) के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के नाम रहा। वहीं, फिल्म मिमी (Mimi) के लिए कृति सेनन (Kriti Sanon) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। शेरशाह (Shershaah) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है, और इस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स रहे। इस फिल्म के गाने राता लंबियां (Raataan Lambiyan) के लिए असीस कौर (Asees Kaur) को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल और इसी गाने के लिए जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला।
IIFA विनर की पूरी लिस्ट
- बेस्ट फिल्म- शेरशाह
- बेस्ट डायरेक्टर – विष्णु वर्धन (शेरशाह)
- बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)- विक्की कौशल (सरदार उधम)
- बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)- कृति सेनन (मिमी)
- बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) – पंकज त्रिपाठी (लुडो)
- बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)- साईं ताम्हनकर (मिमी)
- बेस्ट डेब्यू (मेल) – अहान शेट्टी (तड़प)
- बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- जुबिन नौटियाल (रातां लम्बियां, शेरशाह)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- असीस कौर (रातां लम्बियां, शेरशाह)
- बेस्ट लिरिक्स- कौसर मुनीर (लहरा दो, 83)
- बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी- अनुराग बसु (लुडो)
- बेस्ट स्टोरी अडेप्टेड – कबीर खान, संजय पूरण सिंह (83)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड – ए आर रहमान (अतरंगी रे) और तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक, जानी (शेरशाह)
