dharmendra-and-hema-malini-anniverssary

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी आज यानि 2 मई को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 1980 में शादी के बंधन में बंधने के बाद से लेकर अभी तक दोनों की जिदंगी का ये प्यार भरा सफर चल रहा है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके धर्मेंद्र को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें ये सेलेब्रिटी कपल काफी रोमांटिक लग रहा है।

हेमा मालिनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आज हमारी शादी की सालगिरह है। मैं ईश्वर को खुशियों से भरे इतने सालों, प्यारे बच्चों, नाती-पोतों और हर तरफ मौजूद हमारे शुभचिंतकों के लिए शुक्रिया कहती हूं। मैं सच में आप सभी की बहुत आभारी हूं।’

हेमा ने धर्मेंद्र की हेल्थ की कामना करने के लिए फैंस को थैंक्यू नोट भी लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं उन सभी हजारों वेल विशर्स को धन्यवाद कहना चाहुंगी, जो धर्म जी की हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं। वो कई दिनों तक हॉस्पिटल में थे लेकिन अभी वो ठीक हैं और घर भी वापस आ गए हैं। आप सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की मुलाकात 1970 में ‘तुम हसीन मैं जवान’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में दोनों ने लीड रोल प्ले किया था। हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं, उनकी पहली वाइफ प्रकाश कौर थीं।

Join Telegram

Whatsapp