pushpa

आजकल हर किसी के ज़ुबान पर “झुकेगा नहीं” डायलॉग है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: the rise) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आजकल पूरे सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर इसी फिल्म के डायलॉग और गानों पर रील्स बनाये जा रहे हैं। आपको बता दे की पुष्पा फिल्म के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की आवाज बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) बने हैं।

श्रेयस तलपड़े ने अपने सोशल अकाउंट पर पुष्पा के हिंदी डबिंग का एक वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, “आपके प्यार के लिए धन्यवाद। पुष्पा हिंदी में मेरी आवाज को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे मैं बहुत खुश हूं। ऐसे ही प्यार आते रहे। अल्लू अर्जुन क्या रिकॉर्ड तोड़ धमाका किया है। पुष्पा….. झुकेगा नहीं और ब्लॉकबस्टर नंबर… रुकेगा नहीं।”

श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन के शानदार परफोर्मेंस के लिए उन्हें क्रेडिट दिया है। वो अजय देवगन स्टारर गोलमाल सीरीज का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पोस्टर बॉय, हम तुम शबाना और इकबाल जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘पुष्पा’ से पहले ‘द लायन किंग’ (The Lion King) फिल्म के लिए डब किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *