Mouni-Roy

साल 2007 में कृष्णा तुलसी के किरदार से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली Mouni Roy अपने रील लाइफ में कई बार दुल्हन बन चुकी हैं। लेकिन आज वो अपने रियल लाइफ में दुल्हन बानी हैं। मौनी टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकी हैं। मौनी रॉय की शादी की अटकले कई दिनों से चल रही थी। और 26 जनवरी को सोशल मीडिया उनके फ्रेंड्स द्वारा पोस्ट किये गए फोटोज से साफ़ पता चला की उनके शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मौनी के हाथो में सूरज के नाम की मेहंदी चढ़ चुकी है और साथ ही उन पर हल्दी का रंग भी खूब निखार रहा हो। ये सारी रस्में 26 जनवरी को गोवा में हुई। जहां उनके फ्रेंड्स एंड फॅमिली मौजूद दिखे।

आज, 27 जनवरी को मौनी की शादी है। मौनी की शादी जिससे हो रही है उनका नाम सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) है। सूरज नाम्बियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जैन इंटरनैशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की है। वह दुबई में बैंकर और बिजनसमैन हैं। सूरज संयुक्त अरब अमीरात में कैपिटल मार्केट्स के डायरेक्ट हेड हैं। इसके साथ ही वह इस समय चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन के सदस्य हैं।

मौनी और सूरज रॉय की मुलाकात दुबई में हुई थी और फिर दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया था। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था। फिलहाल मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार एक-दूसरे के साथ अक्सर पार्टियों में नजर आते थे।

सोशल मीडिया पर 26 जनवरी से ही मौनी और सूरज की शादी के प्री फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं। शादी के फंक्शन के वीडियो मौनी को ख़ुशी में डांस करते देखा जा रहा है। जिसमें मौनी पीले रंग के लहंगे पर काला चश्मा लगा खूब ठुमते लगा रही हैं। मौनी के साथ सूरज को भी इन वीडियोस में देखा जा सकता है।

आज, मौनी के दोस्त Arjun Bijlani ने मौनी के दुल्हन लुक का फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही है। बता दें कि इनकी शादी गोवा में हो रही है। अर्जुन ने जो फोटो शेयर लकिया है जिसमें मौनी वाइट और रेड कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। सूरज और मौनी, साउथ इंडियन लुक में दूल्हे दुल्हन की तरह दिख रहे हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *