Rashmika Mandanna

पिछले दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आई फिल्म ‘पुष्पा’ सुपर डुपर हिट रही। इस फिल्म के डायलॉग हो या एक्शनग पूरी दुनोइया के सर चढ़ चूका है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट कास्ट की गयी देश की नेशनल क्रश यानी रश्मिका मंदना। जहां इनकी एक्टिंग के लोग और भी ज्यादा कायल हुए। इस फिल्म ने दुनिया भर में कइयों के ऊपर अपनी छाप छोड़ी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सहित इंडियन क्रिकेटर हों या बॉलीवुड के सुपर स्टार्स, इस फिल्म के डायलॉग के के ऊपर रियल बनाते दिखे हैं। लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद करोड़ों का दिल टूटने वाला है।

जी हां, India की National Crush रश्मिका मंदना की शादी की खबरें इन दिनों सुर्ख़ियों में है। वो भी साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। अपनी प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी दोनों चर्चा में अक्सर रहते ही हैं। लेकिन इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विजय और रश्मिका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर जब भी अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने की बात आती है तो दोनों चुप्पी साध लेते हैं।

बता दें, दोनों साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहे हैं। दोनों की बॉलीवुड डेब्यू फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं। जिसके लिए दोनों मुंबई में शिफ्ट भी हो गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल यह कपल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

विजय इस समय अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर (Liger) की मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं उनकी लेडी लव रश्मिका भी अपनी बॉलीवुड फिल्मों के लिए मुंबई शिफ्ट हो चुकी हैं। मालूम हो कि, दोनों ने नया साल भी साथ में गोवा में सेलिब्रेट किया था।

शादी के बारे में मीडिया के पूछे सवालों का जवाब देते हुए हाल ही में उन्होंने कहा था कि उन्होंने शादी के बारे में अभी तक सोचा नहीं है लेकिन उनका पार्टनर ऐसा होना चाहिए जिसके साथ वह कंफर्टेबल हो। आपको बता दें कि रश्मिका की बॉलीवुड एंट्री बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) से होगी। इसके अलावा बॉलीवुड में एंट्री करते ही रश्मिका को बिग बी के साथ काम करने का मौका मिल गया है। उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ‘गुड बाय’ (Good Bye) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता भी लीड रोल में नजर आएंगी।’

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *