Ram-Setu

अक्षय कुमार की जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) के साथ आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की एक झलक साझा की। अपने इंस्टाग्राम से अक्षय ने ‘Ram Setu’ का नया पोस्टर शेयर किया है। जिस पोस्ट में उनके साथ जैकलीन और सत्यदेव (Satyadev) दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ” #रामसेतु की दुनिया की एक झलक।” इसी के साथ अक्षय ने इस फिल्म के रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है।

बता दें, यह फिल्म बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में से एक है। ‘राम सेतु’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बता दें कि यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पे रिलीज़ की जाएगी। जिसका ऐलान खुद अक्षय ने किया है। रिलीज़ किये गए पोस्टर में अक्षय को फायरलाइट पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि जैकलीन उनके बगल में एक मशाल लिए खड़ी है। पोस्टर में सत्यदेव भी हैं। सभी हैरान-परेशान भाव से देख रहे हैं। यह फिल्म, 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

जैकलीन फर्नांडीज और सत्यदेव ने भी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस पोस्टर को साझा किया है। डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा ​​कर रहे हैं। एक कार्यक्रम में नए पोस्टर को जारी करते हुए, उन्होंने कहा, “राम सेतु एक एक्शन-एडवेंचर है जैसा कि पहले किसी देश ने नहीं देखा है। इसकी नाटकीय रिलीज के बाद, फिल्म अमेज़ॅन प्राइम पर 240 देशों में उपलब्ध होगी।”

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *