Amarpali-Nirahua-Holi-Song

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट निरहुआ और आम्रपाली जोड़ी किसी भी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं। और अब इसी बीच इन दोनों की जोड़ी एक गाने में सामने आई है। जिसमें यह दोनों लोगों को यूपी बिहार की होली खेलना सीखा रहे हैं। होली में अब सिर्फ एक महीना है। इससे पहले यूपी बिहार में होली के भोजपुरी गानों की बहार आ गई है। रविवार, 20 फरवरी को भोजपुरी जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का होली स्पेशल गाना ‘ यूपी बिहार के होली ‘ रिलीज कर दिया गया है।

इन दोनों का यह गाना रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को यह गान काफी पसंद आ रहा है। होली से पहले निरहुआ और आम्रपाली ने अपने इस गाने से होली का माहौल बना दिया है। यह गाना इतना मजेदार है कि यह सभी को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इस गाने के द्वारा फैंस को लंबे समय के बाद फिर से निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि, निरहुआ और आम्रपाली का यह गाना ‘निरहुआ ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव का है, गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में आम्रपाली और निरहुआ होली काफी एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *