ramrajya

हमारे देश में सबसे आदर्श शासन के लिए रामराज्य की चर्चा होती हैं अब रामराज्य की इसी परिकल्पना पर आधारित अमनप्रीत सिंह (Amanpreet Singh), शोभिता राणा (Shobhita Rana) और सलमान शेख़ स्टारर फ़िल्म रामराज्य (Ramrajya) का ट्रेलर रिलीज़ के बाद से चर्चा में हैं। रामराज्य इस शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली हैं इस फ़िल्म के निर्देशक बिहार के ही नितेश राय (Nitesh Rai) हैं। राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फ़िल्म के अभिनेता शाश्वत प्रतीक और लेखक़ शिवानंद सिन्हा ने फ़िल्म के बारे में मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की।

लेखक़ शिवानंद सिन्हा ने कहा की ‘हमारी फ़िल्म रामराज्य किसी भी समुदाय के भेद-भाव के ट्रेंड को फॉलो नहीं करती। यह फ़िल्म बताती है की आदर्श सामाज कैसा होना चाहिए। रामराज्य फ़िल्म में सभी समुदाय के कलाकारो ने अभिनय किया हैं। जब दर्शक फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें रामराज्य की सही परिभाषा पता चलेगी। एक महत्वपूर्ण संदेश सिनेमा के माध्यम से दिया गया हैं।

अभिनेता शाश्वत प्रतीक ने कहा की ‘फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर कहना की इस फ़िल्म की कहानी से किसी समुदाय को टार्गेट किया जा रहा में हैं यह एकदम ग़लत हैं समाज में बढ़ते भेदभाव के पीछे का सच क्या हैं और हम सब को किस तरह से इस्तेमाल किया जाता हैं।

ली हेलियोस फ़िल्मस के बैनर तले निर्मित फ़िल्म रामराज्य के निर्माता प्रबीर सिन्हा हैं फ़िल्म की कहानी शिवानंद सिन्हा ने लिखी हैं और स्क्रीनप्ले और संवाद मोहन प्रसाद ने लिखे हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अमनप्रीत सिंह, शोभिता राणा और सलमान शेख़ के साथ ही गोविंद नामदेव, राजेश शर्मा, मुश्ताक़ खान, मनोज बक्शी, संदीप भोजक, शाश्वत प्रतीक, महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएँगे। बोकारो, राँची, मुंबई और बनारस के विभिन्न लोकेशंस पर फ़िल्म की शूटिंग की गयी हैं 4 नवंबर को पूरे देश के सिनेमाघरों में रामराज्य प्रदर्शित होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *