Salman-Khan

सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी बड़ा दी है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या की साजिश दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई थी। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर बिश्नोई ने वर्चुअल कॉन्टैक्ट नंबर से कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से कई बार बात की थी। लॉरेंस तिहाड़ की जेल नंबर-8 में हाई सिक्योरिटी के बीच बंद है। और वहीं सिद्धू मूसे वाला के हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम मुख्य रूप से आने के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी बड़ा दी गई है।

दरसल, ये वहीं गैंग है जिसने कई सालों पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए मुंबई पुलिस, मुंबई में पंजाब जैसी घटना नही चाहती। और इसीलिए मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी में इजाफा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि स्टार इस बिश्नोई गैंग से सुरक्षित रहें। पुलिस सलमान के अपार्टमेंट के आस-पास मौजूद रहेगी ताकि गतिविधियों पर ध्यान रख सके।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *