No-Entry-Mein-Entry

बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनके सीक्वल शूट होने के लिए लाइन में लगी हुई है। उसी में से एक है साल 2005 में आई सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान के ट्रायो जोड़ी की फिल्म ‘No Entry’ का सीक्वल है। इस फिल्म की बात काफी समय से चल रही है। लेकिन अब आखिरकार फिल्म की शूटिंग को लेकर डेट की घोषणा कर दी गयी है। जी हां, साल 2005 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ (No Entry Mein Entry) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

बता दें कि फिल्म के सीक्वल को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। और अब लेखक और निर्देशक अनीस बज्मी (Writer and Director Anees Bazmee) ने फिल्म कब तक फ्लोर पर आएगी इस बारे में जानकारी दी है। ईटाइम्स (ETimes) की खबर के मुताबिक अनीज बज्मी ने कहा है कि फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल को लेकर साल के अंत तक सभी चीजें साथ लाने और सीक्वल की तैयारी की कोशिश है। साथ ही अनीस ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा था तो अगले साल जनवरी महीने में ‘नो एंट्री में एंट्री’ की शूटिंग शुरू हो सकती है।

इस बात की पुष्टि के बाद अनीस ने फिल्म की कहानी को लेकर कहा कि जहां ‘नो एंट्री’ जहां खत्म हुई थी वहीं से फिल्म का सीक्वल की कहानी जारी होगी। और हम कहानी को आगे ले जाने के लिए सलमान, अनिल और फरदीन से बात करेंगे। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अनीस बज्मी ने कहा कि इसे बनाने के लिए इतना लंबा समय लेने की वजह स्क्रिप्ट रही।

डायरेक्टर ने कहा स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम चल रहा था क्योंकि हम इस पार्ट को पहली वाली फिल्म से भी ज्यादा दमदार बनाना चाहते थे। यही नहीं इस स्क्रिप्ट की कहानी सलमान खान और फरदीन खान को दोनों को बेहद पसंद भी आई है अनिल कपूर को अभी स्क्रिप्ट पढ़ाना बाकी है।

इस सीक्वल को लेकर बज्मी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पहले पार्ट की एक्ट्रेस जिनमें बिपाशा बसु, लारा दत्ता भूपति, ईशा देओल तख्तानी और सेलिना जेटली जैसे कलाकार शामिल थे, वे भी अगली कड़ी का हिस्सा हों, लेकिन यह सब कुछ अभी आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *