sonam anand

बॉलीवुड (Bollywood) की दिवा (Diva) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ वेकेशन का मजा उठा रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने प्रेगनेंसी की खबर अपने इंस्टा आईडी से अपने फैंस को दी थी। जिसके बाद फैंस उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं। सोनम आए दिन अपने प्रशंसकों के लिए अपने बेबी बंप के साथ अपने फोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखती हैं। सोनम के प्रशंसक उनके बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच सोनम ने अपने पति आनंद अहूजा के साथ बीच वेकेशन को इंजॉय करते हुए कुछ वीडियोस इंस्टाग्राम से शेयर किए हैं। जिसमें वह अपने बेबी बंप को प्लांट करती दिख रही हैं। बॉलीवुड की फैशन एक्सपोर्ट और बिजनेसमैन आनंद आहूजा पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। लेकिन बच्चे के आने से पहले, दंपति बेबीमून के लिए इटली गए हुए हैं। सोनम अपने इटैलियन वेकेशन से तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं। ये कपल इटली के बीच रीजन टस्कनी में है।

इसी वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियोस सोनम ने शनिवार 4 जून को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। पहली बार मां बनने जा रही खूबसूरत सोनम कपूर इन वीडियोस में अपने पति आनंद अहूजा के साथ दिख रही हैं। साथ ही इन वीडियोस में सोनम अपने बेबी बंप को भी फ्लांट करती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “टस्कन सन के तहत .. मेरे @anandahuja #everydayphenomenal के साथ।”

इस वीडियो में सोनम सनग्लासेज के साथ बिकिनी में नजर आ रही हैं। आनंद ने सफेद टी-शर्ट और नीले रंग की शॉर्ट्स पहनी हुई है। जैसे ही सोनम ने पोस्ट शेयर किया, उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने जोड़े और उनके जल्द ही जन्म लेने वाले बच्चे के लिए बहुत प्यार दे रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *