Doordarshan

भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष से पहले दूरदर्शन ने सभी देशवासियों को एक सौगात दी है। दरअसल, दूरदर्शन (Doordarshan) पर “स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा” (Swaraj: Bharat Ke Swatantrata Sangram Ki Samagra Gatha) नामक एक ऐतिहासिक मेगा शो प्रसारित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इस नए सीरियल का प्रोमो लॉन्च किया। यह सीरियल दूरदर्शन पर 14 अगस्त 2022 से टेलीकास्ट होने जा रहा है। इस सीरियल का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) पर भी किया जाएगा।

75-एपिसोड का यह धारावाहिक स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान को उजागर करेगा। यह धारावाहिक गुमनाम नायकों के जीवन और बलिदानों को प्रदर्शित करते हुए भारतीय इतिहास के कई पहलुओं को जीवंत करेगा। एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) इस धारावाहिक के कथाकार (सूत्रधर) के रूप में एक शानदार भूमिका निभाएंगे। यह धारावाहिक 10 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा जो लोगों को देश के स्वतंत्रता संग्राम को बेहतर ढंग से समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

भारत की आजादी के 75वें वर्ष में जब देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, तब भारत के लोक सेवा प्रसारक के रूप में अपने जनादेश को पूरा करने वाले कई नए उच्च गुणवत्ता वाले धारावाहिकों के शुभारंभ के साथ दूरदर्शन भी “नए भारत का नया दूरदर्शन” के विषय पर आधारित एक बड़े सुधार के दौर से गुजर रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *