Bhojpuri-Actress-Sahar-Afsha

इस्लाम की राह पर चलने के लिए दुनियाभर की एक्ट्रेसों ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया है। इन अभिनेत्रियों की सूचि में भारतीय अभिनेत्रियों में सना खान और जायरा वसीम का नाम शामिल है। और अब इस सूचि में भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री का नाम भी शामिल हो गया है। भोजपुरी में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे तमाम बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री सहर अफशा (Sahar Afsha) ने भी सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया है।

सहर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी है। सहर अफशा द्वारा अचानक एक्टिंग की दुनिया छोड़ने से उनके फैंस काफी हैरान हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। अफशा ने अपने लंबे चौड़े पोस्ट के जरिए फैंस से अपने दिल की बात बताने की कोशिश की है।

सहर अफशा ने अपने नोट में लिखा है कि, “आप सभी को मैं बताना चाहती हूं कि मैंने तय कर लिया है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री (Showbiz) को छोड़ने जा रही हूं और मुझे इससे अब कोई लेना-देना नहीं है। इनशाल्लाह अपने अगले जीवन मैं इस्लामिक शिक्षा और अल्लाह के बनाए गए नियमों के अनुसार गुजारने का इरादा रखती हूं। अतीत में मैंने जिस तरह से अपना जीवन जिया है उसके लिए अल्लाह से मैं क्षमा चाहती हूं।”

सहर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘बड़ी शोहरत और पैसे मिलने के बाद भी, मैं संतुष्ट नहीं थी। क्योंकि मैंने बचपन में भी इस तरह के जीवन का सपना नहीं देखा था। यह सब संयोग से हुआ कि मैं इस उद्योग में आ गई और आगे बढ़ती चली गई। लेकिन अब मैंने यह सब खत्म करने का फैसला किया है। मैं अपना शेष जीवन अल्लाह के आदेश के अनुसार बिताने का इरादा रखती हूं। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि अल्लाह मुझे एक ईमानदार जीवन दे। मुझे उम्मीद है कि मैं इस दुनिया को उस जीवन से नहीं जानूंगी जो मैंने अब तक जिया है, बल्कि उस जीवन से जिसे मैं आगे जीऊंगी। ‘

पूर्व भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने लिखा, ‘माशाल्लाह मेरी बहन आपके लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह आपको आपके जीवन के हर कदम में सफलता प्रदान करे, और आप अपने आस-पास के सभी लोगों को प्रेरित करें और मानव जाति के लिए जजिया-ए-ख़ैर बनें।”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *