सिंगर-एक्ट्रेस माइली साइरस (Miley Cyrus) अपने विश्व दौरे के बाद COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ब्राजील और कोलंबिया की यात्रा की थी। कोरोना पॉजिटिव होने पर भी इस सिंगर को कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उन्होंने कहा कि अपने अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जाने में सक्षम होना “निश्चित रूप से इसके लायक” था। माइली ने अपने ट्वीटर के जरिए अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
माइली साइरस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “दुनिया भर में यात्रा करना, एक रात में एक लाख लोगों के लिए गाना और एक दिन में सैकड़ों फैंस से मिलना, कोविड होने की संभावना बहुत अधिक है। मैं अब कोविड पॉजिटिव हूँ लेकिन यह निश्चित रूप से इसके लायक था।” साइरस ने कहा कि वह अब बिक चुके चौथे वार्षिक जेनी फंड इवेंट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगी।
ट्रेवलिंग के अलावा, साइरस ने अपना पहला लाइव एल्बम ‘अटेंशन: माइली लाइव’ (Attention: Miley Live) जारी किया। इस एल्बम में नए गाने ‘अटेंशन’ (Attention) और ‘यू’ (You) के साथ-साथ ‘वी कैन नॉट स्टॉप’ (We Can’t Stop) और ‘व्हेयर इज़ माई माइंड’ (Where Is My Mind) जैसे पिछले हिट गाने, प्लस ‘व्रैकिंग बॉल’ (Wrecking Ball) और ‘नथिंग कम्पेयर्स’ (Nothing Compares) शामिल हैं।
