ott

आज अधिकांश टॉप बॉलीवुड और हॉलीवुड (Hollywood) फिल्म निर्माता OTT के लिए कंटेंट बना रहे हैं। भारत का OTT बाजार सबसे तेजी से बढ़ रहा है, और इसमें दुनिया में सबसे बड़ा बनने की क्षमता है। इसे देखते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 2020 की चुनाव अभियान सलाहकार किम्बर्ली गुइलफॉयल (Kimberly Guilfoyle) ने एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘वी मस्ट मीट’ (We Must Meet) के साथ अपने जुड़ाव की घोषणा की है। गिलफॉयल इस प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेसडर और रणनीतिक सलाहकार होने के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट में एक स्टेकहोल्डर भी होंगी।

इस टेक्नोलॉजी पहल को पहला वीडियो कॉन्फ्रेंस प्लेटफॉर्म कहा जा रहा है जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम कर सकता है, जहां हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के फिल्म निर्माता अपनी सिनेमाई कंटेंट को प्रदर्शित कर सकते हैं। ‘वी मस्ट मीट’ कंटेंट में अंतरराष्ट्रीय और साथ ही क्षेत्रीय परियोजनाएं शामिल होंगी। यह एक एनुअल सब्सक्रिप्शन मॉडल द्वारा ऑपरेट होगा और इसे भारत और विश्व स्तर पर लॉन्च किया जा रहा है।

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म भारतीय विरासत की महिलाओं के एक समूह द्वारा लॉन्च किया गया है। इसका सॉफ्टवेयर पूरी तरह से संयुक्त राज्य में विकसित किया गया है और कम्युनिटी बेस्ड है। ‘वी मस्ट मीट’ छात्रों और शिक्षार्थियों को ब्राउज़र-आधारित रिमोट लर्निंग के माध्यम से दुनिया में कहीं से भी उनके पाठ्यक्रम और ट्रेनिंग से जोड़ेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *