pizza

अगर कभी फ्रेंड से पार्टी मांगना हो तो खाने में पिज़्जा हीं डिमांड में रहता है। आज इसी इटालियन मूल के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक, पिज़्जा का जश्न मनाया जा रहा है। दरअसल, आज यानी की 6 दिसंबर को गूगल (Google), पिज़्जा डे को सेलिब्रेट कर रहा है। दुनिया के सबसे पॉपुलर डिश में से एक पिज़्जा पर गूगल ने एक खास डूडल (Doodle) बनाया है।

गूगल ने इस अवसर को एक पिज़्जा से संबंधित पहेली वाले गेम के साथ मनाया, जिसमें दुनियाभर के 11 सबसे अच्छे पिज़्जा टॉपिंग शामिल हैं। ये एक एनिमेटेड गेम है। इस गेम को लैपटॉप, पीसी या फिर मोबाइल फोन पर खेला जा सकता है। यह पिज़्जा डूडल स्लाइसेस को काटने और अगले लेवल पर जाने के लिए कहता है। इसके बाद गूगल स्टार रेटिंग भी देता है। इस गूगल डूडल में पिज्जा कटिंग गेम के जरिए पॉपुलर ‘पिज्जा मेन्यू’ की जानकारी दी गई है।

आज के दिन पिज़्जा डे को सेलिब्रेट करने का रीज़न काफी खास है। दरअसल आज ही के दिन साल 2007 में यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में नीपोलिटन “पिज़ाइउलो” (Neapolitan ‘Pizzaiuolo’) की बनाने की विधि को शामिल किया गया था। दक्षिण-पश्चिमी इतालवी शहर नेपल्स को व्यापक रूप से 1700 के दशक के अंत में पिज्जा के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *