britain-cabinet

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने अपने मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को शामिल किया है। ये तीन महिलाएं, गिलियन कीगन (Gillian Keegan), पेनी मोर्डौंट (Penny Mordaunt) और सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) हैं। सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, पेनी मॉर्डंट को हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है, और गिलियन कीगन को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

सुएला ब्रेवरमैन को लिज ट्रस की कैबिनेट से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने के एक हफ्ते से भी कम समय के बाद दोबारा वही पद और जिम्मेदारी निभाने के लिए गृह मंत्री नियुक्त किया गया है। सितंबर में जब लिज़ ट्रस नई प्रधानमंत्री बनी, तो उन्हें गृह सचिव मंत्री किया गया, लेकिन उन्होंने एक “गलती” पर इस्तीफा दे दिया।अपने त्याग पत्र में, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत ईमेल पते से एक ऑफिसियल डॉक्यूमेंट भेजा था, और मंत्री कोड को तोड़ दिया था।

पेनी मोर्डौंट को हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। वह प्रिवी काउंसिल के प्रेसिडिंग अधिकारी के रूप में फिर से परिषद के लॉर्ड अध्यक्ष की भूमिका भी ग्रहण करेंगी। लिज़ ट्रस के इस्तीफे के बाद मोर्डंट सुनक के नेतृत्व की प्रतिद्वंद्वी थीं।

गिलियन कीगन को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। लिज़ ट्रस ने कीगन को इस साल सितंबर में विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में नियुक्त किया था। वह पहले सितंबर 2021 से सितंबर 2022 तक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग में देखभाल राज्य मंत्री थीं।

सुनक के मंत्रिमंडल के अन्य नए सदस्यों में ग्रांट शाप्स को व्यापार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, मेल स्ट्राइड को कार्य और पेंशन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, थेरेसी कॉफ़ी को पर्यावरण मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, स्टीव बार्कले को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, माइकल गोव को लेवलिंग अप, आवास और समुदाय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, केमी बडेनोच को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री, और महिला और समानता मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया और मिशेल डोनेलन को संस्कृति मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *