miss-universe-from-india

हरनाज कौर संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत के लिए जीता है। जी है भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने आप किया है। इजराइल के एलात में चल रहे 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने ये खिताब अपने नाम कर किया है। और इस ताज को भारत वापस आने में 21 साल लग गया। बता दें कि हरनाज से पहले दो भारतीय मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। पहले 1994 में पहली मिस यूनिवर्स बनी सुष्मिता सेन ने जीता था तो वहीं दूसरी बार साल 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब अपने नाम किया था।

बता दें कि पंजाब की रहने वाली 21 वर्षीय हरनाज ने पराग्वे की नादिया फेरेरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने को पीछे छोड़ ये ख़िताब अपने नाम किया है। हरनाज इस ख़िताब को जितने से पहले 2 पंजाबी फ़िल्में भी कर चुकी हैं। हरनाज की इस जीत के बाद मैक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंडिया मेजा ने हरनाज को ताज पहनाया।

हरनाज के निजी जीवन कि बात करें तो वे लोक प्रशासन विषय से पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। बता दें कि महज़ 17 साल कि उम्र से ही हरनाज मॉडलिंग कर रही हैं। सबसे पहले उन्होंने टाइम्स फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीता था। 2019 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया टॉप-12 में भी जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 2021 में Miss Diva 2021 का पुरस्कार जीता था। 2019 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया टॉप-12 में भी जगह बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *