rajiv kumar

राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। वह 15 मई से CEC के रूप में कार्यभार संभालेंगे। कुमार वर्तमान CEC सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) की जगह लेंगें जो 14 मई को रिटायर हो रहे हैं।

न्याय एवं विधि मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति, श्री राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। श्री राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।”

राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। कुमार ने 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त (Election Commission) के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले वे लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *