lalu yadav

RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने केंद्र सरकार को घेरते हुए केंद्र की आलोचना की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है। और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जिम्मेदार हैं।

उन्‍होंने आगे अपनी बातों को रखते हुए भाजपा की तुलना अंग्रेजों के साथ कर दी। और कहा कि ऐसा लगता है कि आजादी के इतने साल बाद भी भारत में फिर से नया अंंगरेज आ गया है। आपको बता दें कि लालू प्रसाद RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आये हुए हैं। यह बैठक कल यानी 10 फरवरी को होनी है। यूपी में चुनाव के प्रचार के बारे में उनसे पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी त‍िबियत ठीक नहीं है। इसीलिए वह यूपी चुनाव के प्रचार प्रसार में नहीं जायेंगे।

आपको बता दें कि हिजाब मामले को लेकर छिड़े विवाद देश के कई राज्यों से राजनेता अपनी बातों को रख रहे हैं। इसी विवाद पर जब लालू यादव से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने केंद्र की खूब आलोचना की। सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव का मामला नहीं है। देश सिविल वार की ओर बढ़ रहा है। यदि ऐसा होता है तो इसके जिम्‍मेदार पीएम नरेंद्र मोदी होंगे। देश में इतनी बेकारी है, महंगाई है, बेराेजगारी है लेकिन इसकी चर्चा कभी नहीं होती। सिर्फ अयोध्‍या, वाराणसी और मथुरा में ये लोग लगे हैं। इन्‍हें चस्‍का लग गया है कि ऐसा करने से हिंदू वोट ले लेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *