modi

अक्सर हमें ऐसा सुनने को मिलता है की भोजपुरी अश्लील है।अगर भोजपुरी अश्लील होती, तो भोजपुरी को इतने बड़े रूप में एक्सपोज़र नहीं मिलता। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है की आज से गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र से भोजपुरी में कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस बारे में खुद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोजपुरी भाषा में वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी दी।

हमारे देश में जहाँ एक तरफ भोजपुरी को अश्लील कहा जाता है वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी को बढ़ाने के लिए भोजपुरी भाषी हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले हीं रवि किशन ने, भोजपुरी भाषा में चीज़ों को आगे बढ़ाने के लिए इंसिस्ट किया था, वो इसे लेकर अपनी कोशिश में जारी थे। उसके साथ हीं अगर हम बात करें तो उत्तर प्रदेश में बने फिल्म सिटी में, भोजपुरी मूवी या फिर किसी और तरह की मूवी वहां बनती है तो उत्तर प्रदेश वहां पे उस मूवी में सब्सिडी देती है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने, भोजपुरी भाषा में कार्यक्रम शुरू करके, एक बहुत हीं सरहानीय कदम उठाया है।

अपने क्षेत्र से बाहर निकलने पर जिस भोजपुरी को लोग खुद अश्लील बोलते हैं और उसे सुनना पसंद नहीं करते हैं। वहीं अब उस भाषा में यानी की भोजपुरी में न्यूज़ सुना जायेगा, वो भी सिर्फ अपने देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी। अब मॉरिशस में भोजपुरी भाषा में न्यूज़ पढ़ी जा रही है। लोग अब अपने क्षेत्रीय भाषा में न्यूज़ को सुन सकेंगे और समझेंगे, और सबसे इम्पोर्टेन्ट ये की उससे लोग कनेक्ट होंगे। इस बात की पुष्टि खुद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने की है।

एक तरफ जहाँ पे स्कूलों में नोटिस बोर्ड लग रहा है की भोजपुरी भाषा बोलना बैन है और इस बात को खेसारी लाल यादव ने अपने ट्ववीट के माध्यम से शेयर भी किया तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार, भोजपुरी भाषा में ही न्यूज़ ब्रॉडकास्ट कर रही है। वो दिन अब दूर नहीं की भोजपुरी को एक अलग मान्यता भी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *