modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पॉवर @ 2047’ (Ujjwal Bharat Ujjwal Bhavishya – Power @2047) के समापन समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना (Revamped Distribution Sector Scheme) का शुभारंभ करेंगे। वह 5200 करोड़ रुपये से अधिक की NTPC की विभिन्न ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह नेशनल सोलर रूफटॉप पोर्टल (National Solar Rooftop Portal) भी लॉन्च करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री तेलंगाना में 100 मेगावाट रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट और केरल में 92 मेगावाट कायमकुलम फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। वह राजस्थान में 735 मेगावाट की नोख सौर परियोजना, लेह में ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी परियोजना और गुजरात में प्राकृतिक गैस के साथ कावास ग्रीन हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। रामागुंडम परियोजना भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना है जिसमें 4.5 लाख ‘मेड इन इंडिया’ सोलर पीवी मॉड्यूल हैं। कायमकुलम परियोजना दूसरी सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना है जिसमें पानी पर तैरते 3 लाख ‘मेड इन इंडिया’ सोलर पीवी पैनल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सोलर रूफटॉप पोर्टल भी लॉन्च करेंगे, जो रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया की ऑनलाइन ट्रैकिंग को सक्षम करेगा, जिसमें आवेदन दर्ज करने से लेकर आवासीय उपभोक्ताओं के बैंक खातों में प्लांट की स्थापना और निरीक्षण के बाद सब्सिडी जारी करना शामिल है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने बिजली क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इन सुधारों ने इस क्षेत्र को बदल दिया है, जिसमें सभी के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। लगभग 18,000 गांवों का विद्युतीकरण, जिनके पास पहले बिजली नहीं थी, अंतिम मील तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *