narendra modi

भारत इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में हर घर तिरंगा आंदोलन (Har Ghar Tiranga Movement) को मजबूत करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच घरों में तिरंगा फहराने या प्रदर्शित करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में प्रदर्शित करें। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।”

उन्होंने इतिहास की कुछ दिलचस्प बातें भी साझा कीं और ट्वीट कर कहा, “आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था। हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा सहित इतिहास से कुछ दिलचस्प यादें साझा कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा, “आज, हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन से लड़ रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

‘हर घर तिरंगा’ भारत के स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की एक पहल है। इस अभियान के तहत, नागरिकों को 13-15 अगस्त के दौरान अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल जनता को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *