Enforcement-Directorate

पोर्नोग्राफी के मामले में पिछले साल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ऊपर मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। जिसके जाँच के दौरान कई सारे पन्ने पलटे गए। कुछ हफ़्तों तक जेल की हवा खाने के बाद राज कुंद्रा को पिछले साल सितंबर में जमानत पर रिहा किया गया था। लेकिन ये केस बंद नहीं हुआ था। राज के ऊपर कई एजेंसियों की तलवार लटकती रही। जिसमें से एक तलवार अब राज कुंद्रा के गले तक पहुँच चुकी है। और वो है ED यानि प्रवर्तन निदेशालय। जी हां, ED ने पिछले साल सामने आए कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जुलाई में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरवरी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल आरोपी कथित तौर पर अश्लील फिल्में बना रहे थे और वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका का वादा कर लोगों को ठग रहे थे। महत्वाकांक्षी मॉडल और अभिनेताओं को फिल्मी भूमिकाएं देने का वादा किया गया था और इन अश्लील फिल्मों को करने के लिए कहा गया था।

बता दें, इन पोर्न फिल्मों की शूटिंग मड द्वीप या मलाड में अक्सा के पास किराए के बंगलों या अपार्टमेंट में होती थी। शूटिंग के दौरान आरोपी अभिनेत्रियों से एक अलग स्क्रिप्ट के लिए शूट करने के लिए कहता था और उन्हें न्यूड सीन शूट करने के लिए भी कहता था। और अगर किसी एक्ट्रेस ने मना किया तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी जाती थी और फिर शूटिंग का खर्चा भी देने को भी कहा जाता था।

इसके बाद इनके शॉट क्लिप्स को उन एप्लिकेशन पर अपलोड कर दिया जाता था, जो सब्सक्रिप्शन आधारित रहा करते थे और और फिर लोगों को कंटेंट देखने के लिए उसे सब्सक्राइब कर भुगतान करना पड़ता था। और जैसे ही मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी फिल्मों के मामले में अपनी जांच जारी रखी, उन्हें हॉटशॉट्स की संलिप्तता का पता चला। आगे की जांच से पता चला कि राज कुंद्रा की फर्म, वियान का यूके स्थित फर्म केनरिन के साथ एक समझौता था, जिसके पास हॉटशॉट्स ऐप था। फर्म का स्वामित्व ब्रिटेन में राज कुंद्रा के बहनोई के पास था। हॉटशॉट्स ऐप का इस्तेमाल अश्लील क्लिप अपलोड करने के लिए किया जाता था। पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *