Lieutenant-General-BS-Raju

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू (Lieutenant General BS Raju), जो अभी वर्तमान में डीजी मिलिट्री ऑपरेशंस (DG Military Operations) के रूप में कार्यरत हैं। जो अगले उप थल सेनाध्यक्ष (Vice Chief of the Army Staff) के रूप में पद को सँभालने को तैयार हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को अगले उप थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 1 मई, 2022 को उप सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने इससे पहले श्रीनगर स्थित 15 कोर का नेतृत्व किया था।

इसकी जानकारी Additional Directorate General of Public Information के ट्विटर से दी गयी ही। जानकारी साझा करते हुए ADGPI ने लिखा, “जनरल एमएम नरवने #COAS और #IndianArmy के सभी रैंक लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को #IndianArmy के #VCOAS के उप थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर बधाई देते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 01 मई 2022 को #VCOAS की नियुक्ति ग्रहण करेंगे।”

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जिन्हें 18 अप्रैल को 29वें थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल भी 1 मई से शुरू होगा।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *