sex-worker Durga idol

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पूजा की तैयारियां नए थीम के प्रदर्शन के साथ जोरों पर हैं। कोलकाता (Kolkata) में मूर्तिकार दुर्गा मूर्तियों (Durga Idols) को तैयार करते समय विभिन्न थीम को प्रस्तुत करते हैं। कोलकाता में दुर्गा पूजा (Durga Puja) के दौरान नए थीम को प्रस्तुत करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष के उत्सव के दौरान समारोह के लिए ‘परिचाई’ (पहचान) थीम के तहत सेक्स वर्कर्स (Sex Workers) के जीवन को दर्शाने वाले पंडाल और मूर्तियां बनाई गई हैं।

सेक्स वर्कर्स के जीवन को दर्शाने वाला यह पंडाल दिखाता है कि वे किस समाज में रहते हैं और किस तरह से लोग उन्हें देखते हैं, और जिस तरह से वे बिना किसी पहचान के एक अलग दुनिया में गुमनाम रहते हैं। यह पंडाल शहर में नवपारा दादाभाई संघ पूजा समिति (Nawpara Dadabhai Sangh Puja Committee) द्वारा लाया गया है, जिसका उद्घाटन लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने किया था।

पंडाल में पहली बार सिलिकॉन से बनी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है, जो शहर में पहले कभी नहीं देखी गई। मूर्ति को मां का रूप दिया गया है, जिसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि सेक्स वर्कर में भी मां का रूप होता है। कॉन्सेप्ट और थीम डिजाइनर संदीप मुखर्जी ने सेक्स वर्कर्स के काम पर अपना नजरिया व्यक्त किया और कहा कि लोगों के नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *