Vedaant Madhavan

एक्टर आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। वेदांत माधवन ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में डेनमार्क ओपन स्विमिंग मीट (Danish Open Swimming Meet) में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। वेदांत ने 10 तैराकों के फाइनल में 15.57.86 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

आर माधवन ने खुद ट्विटर पर इस बात की जनकारी दी। उन्होंने स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Swimming Federation of India) की पोस्ट को साझा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से साजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में द डेनिश ओपन में भारत के लिए क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता। कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA को बहुत बहुत धन्यवाद। हमें बहुत गर्व है।”

16 वर्षीय वेदांत, जिसने मार्च 2021 में लातविया ओपन (Latvia Open) में कांस्य पदक जीता था, ने पिछले साल जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप (Junior National Aquatic Championships) में भी सात पदक- चार रजत और तीन कांस्य जीते थे। आर माधवन ने 1999 में सरिता माधवन के साथ शादी की और 2005 में इस कपल ने दुनिया में वेदांत का स्वागत किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *