ms dhoni

IPL की मास्टर फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इस टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। अब इस टीम के कप्तान स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) होंगें। वह चेन्नई की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी होंगें। इससे पहले धोनी और सुरेश रैना टीम की कमान संभाल चुके हैं।

हालाँकि, धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। इस सीजन में धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे। धोनी 2008 में इस IPL लीग की स्थापना के बाद से CSK के कप्तान हैं। CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। वे प्लेऑफ़ (11) और IPL के फ़ाइनल (9) में सर्वाधिक प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भी रखते हैं।

रवींद्र जडेजा साल 2012 से लगातार इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं। जडेजा ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ऑलराउंडरों के लिए नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *