Krunal Pandya

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा (Pankhuri Sharma) के घर एक नन्हा मेहमान आया है। क्रुणाल एक बेटे के पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम कविर क्रुणाल पांड्या (Kavir Krunal Pandya) रखा है। इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, साथ ही अपने नवजात बच्चे की पहली झलक भी साझा की।

ट्विटर पर क्रुणाल ने दो तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में ये क्रुणाल अपने बेटे को चूमता नजर आ रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में क्रुणाल और पंखुड़ी उसे निहारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “कवीर क्रुणाल पांड्या।” इस कैप्शन के साथ उन्होंने ग्लोब, हार्ट और एक नवजात की इमोजी लगाई है।

कुणाल ने दिसंबर 2017 में पंखुरी शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पंखुरी को अक्सर भारत और इंडियन प्रीमियर लीग मैचों के दौरान क्रुणाल को चीयर करते हुए स्टेडियम में देखा गया है। दूसरी ओर, क्रुणाल ने आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में पदार्पण करने के बाद 5 वन डे और 19 T20 इंटरनेशनल खेले हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *